सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर के परिवार ने मुंबई में ₹72.85 करोड़ में खरीदा लग्ज़री अपार्टमेंट
मनी कंट्रोल के मुताबिक, एयर-कूलर बनाने वाली कंपनी सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर अचल बकेरी के परिवार ने मुंबई में ₹72.85 करोड़ में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। प्रॉपर्टी के कागज़ातों से पता चला कि अचल बकेरी फेमिली ट्रस्ट और रूपा अचल बकेरी के प्रतिनिधित्व वाले अचल अनिल बकेरी ने 7,762 वर्ग फीट में फैला यह अपार्टमेंट खरीदा है।