सियाचिन में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला बनीं कैप्टन शिवा
कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। तैनाती से पहले फायर ऐंड फ्यूरी कॉप्स की अधिकारी कैप्टन शिवा को कठोर ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ा था। भारतीय सेना ने कुमार पोस्ट से कैप्टन शिवा की तस्वीरें शेयर कर कहा, "नए परंपरा की शुरुआत।"