सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं कैप्टन गीतिका कौल
भारतीय सेना की स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बन गई हैं। उन्होंने सियाचिन बैटल स्कूल से इंडक्शन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय सेना की फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प्स ने गीतिका की तस्वीरें ट्वीट की हैं।