सिर धड़ से अलग कर देंगे: बिहार में धान न काटने की धमकी देते हुए जेडीयू नेता से माओवादी
औरंगाबाद (बिहार) में माओवादियों ने स्थानीय जेडीयू नेता रूपेश चौधरी को धान की फसल न काटने की धमकी दी है। रूपेश के घर के पास ट्रैक्टर पर मिले एक पर्चे में लिखा है, "अगर होशियारी की तो तुम्हारा सिर धड़ से अलग कर देंगे और चिथड़े उड़ा दिए जाएंगे। याद रखना कि धान नहीं काटने हैं।"