सिर पर ईंट मारकर यूपी में व्यस्त सड़क पर की गई युवक की हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक रेस्टोरेंट के सामने व्यस्त सड़क पर दो पक्षों के झगड़े में एक व्यक्ति को सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया गया जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने पर बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दल बनाए गए हैं।