सिर में गोली फंसने के बाद 4 दिनों तक ब्राज़ील में पार्टी करता रहा 21 वर्षीय युवक
ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में सिर में गोली फंसने के बावजूद एक 21-वर्षीय युवक ने 4 दिनों तक पार्टी की। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बीच पर नए साल की पार्टी के दौरान सिर पर कुछ लगने पर युवक ने समझा कि उसे पत्थर लगा है। हालांकि, खून बहना बंद होने पर उसने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया।