सिर में फंसे ड्रम के साथ कई दिनों तक स्पेन में घूमता रहा भालू, किया गया रेस्क्यू
स्पेन में एक भालू कई दिनों तक प्लास्टिक के ड्रम में फंसे सिर के साथ घूमता रहा जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने ब्राउन बियर फाउंडेशन को सूचित किया जिसके बाद बचावकर्मियों ने भालू को ट्रैंकुलाइज़ कर ड्रम से उसका सिर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, उसका वज़न 98.5 किलोग्राम था जो कि कम है।