सिराज ने अपनी ही गेंदबाज़ी पर बाउंड्री रोकने के लिए लगाई दौड़, कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल
भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में हैट-ट्रिक गेंद के बाद अपनी ही गेंदबाज़ी पर बाउंड्री रोकने के लिए दौड़ लगाई। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विराट कोहली हंसते नज़र आ रहे हैं। वहीं, सिराज को भी बाउंड्री लाइन की ओर दौड़ने के दौरान हंसते हुए देखा गया।