सिराज ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी, लिखा- 'मिस यू'
भारत के विश्व कप-2023 के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने 'डैड कॉलिंग' वाले कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिस पर लिखा था, "मैं यह कॉल देखना चाहता हूं।" सिराज ने लिखा, "मिस यू।" सिराज के पिता का 2020 में निधन हुआ था।