सिर्फ 'भारत माता की जय' बोलने से देश का निर्माण नहीं होता: बीजेपी सांसद वरुण गांधी
पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि देश का निर्माण सिर्फ 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाने से नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और श्रमिकों के हितों की रक्षा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, "सरकारी ऑफिस में 90% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं...यह सिस्टम जॉब सिक्योरिटी नहीं देता है।"