सिर्फ भारतीय धन युद्ध की फंडिंग कर रहा?: भारत के रूसी तेल खरीदने की आलोचना पर जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों की उस आलोचना को खारिज किया है जिसमें कहा गया कि भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद यूक्रेन युद्ध के वित्तपोषण में मदद कर रही है। उन्होंने कहा, "अगर भारत का रूसी तेल खरीदना युद्ध के लिए फंडिंग है तो मुझे बताइए, यूरोप द्वारा रूसी गैस की खरीद युद्ध का वित्तपोषण नहीं है?"