सिलेक्शन में कोटा सिस्टम होने के कारण सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हार हुई: दानिश
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की हार को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा है, "पसंदीदा खिलाड़ियों को चुनने और सिलेक्शन में कोटा सिस्टम होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका की हार हुई है।" उन्होंने कहा, "आज एक कम अनुभव वाला खिलाड़ी विश्वकप के सबसे बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व कर रहा था।"