सिविल जज की परीक्षा देने में असमर्थ अभ्यर्थी को एससी ने दी अन्य से उत्तर लिखवाने की इजाज़त
सुप्रीम कोर्ट ने 30 अप्रैल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए राइटर्स क्रैंप (हाथों का कांपना) से पीड़ित एक अभ्यर्थी को खुद के बदले किसी अन्य शख्स से उत्तर लिखवाने की मंज़ूरी दे दी है। बकौल अभ्यर्थी, 20-अप्रैल को आयोग ने अनुमति नहीं दी थी। कोर्ट ने यूकेपीएससी से जवाब मांगा है।