सिसोदिया ने सीबीआई पूछताछ से पहले मां से मिलकर लिया आशीर्वाद, 'आप' ने शेयर की तस्वीर
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई के सामने पेशी से पहले अपनी मां से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। 'आप' ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दोनों की मुलाकात की तस्वीर साझा की है। इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई ऑफिस जाने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी के समाधि को प्रणाम किया।