सिस्टम के मुंह पर तमाचा: केजरीवाल के 'जेल' वाले बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट से ईडी
ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'अगर लोग आम आदमी पार्टी को चुनेंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा' वाले चुनावी बयान पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को कहा कि केजरीवाल का बयान 'सिस्टम के मुंह पर तमाचा है'। ईडी ने कहा, "वह (केजरीवाल) खुद को खास व्यक्ति मानते हैं...हम उन्हें बाकी लोगों की तरह ही देखते हैं।"