सिस्टम भयंकर तरीके से निचली जातियों के खिलाफ है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "जब से मैं पैदा हुआ हूं तब से मैं सिस्टम के अंदर बैठा हूं। सिस्टम हर स्तर पर भयंकर तरीके से निचली जातियों के खिलाफ है।" राहुल ने कहा, "कॉर्पोरेट, मीडिया, नौकरशाही, न्यायपालिका, शिक्षा और सेना...जहां भी आप देखोगे...90% आबादी का प्रतिनिधित्व ही नहीं है।"