सीआईए के निदेशक बर्न्स ने कीव का दौरा कर ज़ेलेंस्की से की मुलाकात: रिपोर्ट
'द वॉशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने पिछले हफ्ते कीव का दौरा कर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, बर्न्स ने युद्ध में वॉशिंगटन के यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन पर बल दिया। गौरतलब है, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के लगभग एक साल बाद यह यात्रा हुई है।