सीआईएसएफ की पहली महिला प्रमुख बनीं आईपीएस अधिकारी नीना सिंह

राजस्थान कैडर के 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह सीआईएसएफ की महानिदेशक बनने वालीं देश की पहली महिला हैं। 31अगस्त 2023 को शीलवर्धन सिंह के रिटायरमेंट के बाद से सीआईएसएफ में स्पेशल डीजी का अतिरिक्त पदभार संभाल रहीं नीना सिंह 31 जुलाई 2024 को रिटायर होंगी।

Load More