सीआईएसएफ के एसआई ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर, उनसे हुई बातचीत का किया खुलासा
सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर सतीश पांडेय ने रांची एयरपोर्ट पर एमएस धोनी से मुलाकात को लेकर इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया है। सतीश ने बातचीत का खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ने उनसे कहा, "मेरे अंदर...कभी उम्मीद न छोड़ने का जज़्बा है।" हमेशा शांत रहने के सवाल पर धोनी ने कहा, "मैं बस पल का आनंद लेना चाहता हूं।"