सीआईएसएफ के जवान ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन में गोली मारकर की खुदकुशी, दिसंबर में होनी थी शादी

पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के शौचालय में सीआईएसएफ के अजय कुमार नामक 22-वर्षीय कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिछले साल सीआईएसएफ में शामिल हुए अजय मूलरूप से बिहार के रोहतास के रहने वाले थे। 'जनसत्ता' के मुताबिक, इसी साल दिसंबर में उनकी शादी होने वाली थी।

Load More