सीआईएसएफ द्वारा निजी संस्थानों को सुरक्षा मुहैया कराने से 3 वर्षों में हुई ₹325 करोड़ की आय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सीआईएसएफ द्वारा निजी संस्थानों को सुरक्षा मुहैया कराने से बीते 3 वर्षों में सरकार को ₹325.67 करोड़ की आय प्राप्त हुई। सीआईएसएफ ने निजी क्षेत्रों को यह सुविधा देकर 2021-22 में ₹115 करोड़ व 2020-21 में ₹111 करोड़ राजस्व अर्जित किया।