सीआरपीएफ की महिला सिपाही ने सहकर्मी संग मिलकर की पति की हत्या, राजस्थान में दफनाया शव
अलवर पुलिस (राजस्थान) ने सीआरपीएफ में तैनात एक महिला सिपाही को सहकर्मी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, 2.5-साल से उनका अफेयर चल रहा था और महिला के पति को इसकी जानकारी मिलने पर दोनों ने दिल्ली बुलाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने शव को अलवर में दफनाया था।