सीआरपीएफ के अधिकारी ने मणिपुर में महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर मारी थी लात, सामने आया केस
मणिपुर में हिंसा के बीच सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट ने 12 मई को 56-वर्षीय एक महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर कथित तौर पर लात मारी थी। यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर किए गए 11 मामलों में से एक है। एफआईआर के मुताबिक, महिला अपने घर में बनी दुकान के सामने बैठी थी और उसी दौरान उसके साथ मारपीट हुई।