सीआरपीएफ के प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन को मिला बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार
सीआरपीएफ प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक का पद संभाला। थाउसेन 1998 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने बीएसएफ प्रमुख पंकज कुमार सिंह के रिटायर होने पर यह पद संभाला है। थाउसेन 2004 से 2013 तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में डीआईजी और आईजी के पद पर रहे हैं।