सीईओ की गिरफ्तारी वाली बात बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई, कोई नुकसान नहीं हुआ था: पेटीएम
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की फरवरी में रैश ड्राइविंग को लेकर हुई गिरफ्तारी वाली खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा है कि यह एक 'छोटी घटना' थी। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई थी और मीडिया गिरफ्तारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।