सीईओ बनने के बाद भी लोग लुक्स को देखते हैं, लिखते हैं 'आप अच्छी नहीं दिखतीं': विनीता सिंह
शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ व 'शार्क टैंक इंडिया' फेम विनीता सिंह ने लेखक चेतन भगत से बातचीत में बताया है कि जीवन में इतना कुछ हासिल करने के बावजूद इंस्टाग्राम पर लोग उनके लुक्स के बारे में कमेंट करते हैं। विनीता ने कहा, ''मैं कंपनी की सीईओ हूं फिर भी लोग लिखते हैं कि आप इतनी अच्छी नहीं दिखतीं हैं।"