सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के परिणाम हुए घोषित
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए और इसके परिणाम icai.nic.in पर देखे जा सकते हैं। सीए फाइनल में 8.33% जबकि इंटरमीडिएट में 10.24% अभ्यर्थी पास हुए हैं। गौरतलब है, इस साल मई में ये परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।