सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद राजस्थान में पाकिस्तानी शरणार्थियों ने मनाया जश्न
केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी शरणार्थियों ने डांस कर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। गौरतलब है कि सीएए के तहत बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भारत आए (31 दिसंबर 2014 से पहले) 6 धार्मिक (प्रताड़ित) अल्पसंख्यकों (हिंदू-बौद्ध-सिख-जैन-पारसी-ईसाई) को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।