सीएए के खिलाफ एससी में दायर की गई गहलोत सरकार की याचिका वापस लेगी भजनलाल सरकार

राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ दायर की गई याचिका को भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है। राजस्थान सरकार ने याचिका वापस लेने के लिए एससी में अर्ज़ी दी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में सीएए लागू किया है।

Load More