सीएए के नाम पर डराने की कोशिश कर रहे हैं लोग: मुसलमानों से अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान
राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन अली खान ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नाम पर मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है और कुछ लोग डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को सुझाव है कि देश का कानून पढ़ें, यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं।"