सीएए पर राज्य में नहीं होगा कोई बदलाव, यह देश की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ: केरल के सीएम
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को लेकर राज्य में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "सीएए देश की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है...किसी को धर्म के आधार पर नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं।" दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद सीएए लागू करेंगे।