सीएए पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 और नागरिकता संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने केंद्र से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अब 9 अप्रैल को सुनवाई करेगा।