सीएए पर रोक लगाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को करेगा सुनवाई
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर रोक लगाने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सुनवाई करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में 2019 के बाद से अब तक सीएए के विभिन्न प्रावधानों से जुड़ी 200 से ज़्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। गौरतलब है, केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को सीएए की अधिसूचना जारी की थी।