सीएजी ने दिल्ली के 1,772 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस, 14 दिन में मांगा 5 साल का हिसाब

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने दिल्ली के 1,772 गैर सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को ऑडिट के लिए नोटिस भेजा है। सीएजी ने स्कूलों से 14 दिनों के अंदर पिछले 5 साल (31 मार्च 2023 तक) का हिसाब मांगा है। सीएजी को ऑडिट की रिपोर्ट 11 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश करनी है।

Load More