सीएम अशोक गहलोत को 'रावण' बताने पर राजस्थान में केंद्रीय मंत्री शेखावत पर दर्ज हुआ केस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक जनसभा में 'राजनीति का रावण' कहने को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ में केस दर्ज करवाया है। जाड़ावत ने केंद्रीय मंत्री पर मुख्यमंत्री के खिलाफ जनसभा में गलत तथ्य पेश करने व नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

Load More