सीएम का पद औपचारिक नहीं है, पद धारक को 24x7 उपलब्ध रहना होता है: केजरीवाल पर दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद भी पद पर बने रहने को लेकर कहा है, "दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद औपचारिक नहीं है। पद धारक को किसी भी संकट से निपटने के लिए 24x7 उपलब्ध रहना होता है।" हाईकोर्ट ने एमसीडी स्कूलों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

Load More