सीएम के ‘हस्ताक्षर’ वाली पर्ची दिखाकर महाराष्ट्र में दुकानदार से हुई ₹1.3 करोड़ की ठगी
पुलिस के अनुसार, पालघर (महाराष्ट्र) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फर्ज़ी हस्ताक्षर वाले सरकारी लेनदेन की भुगतान पर्ची दिखाकर एक दुकानदार से ₹1.31 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पर्ची पर सीएम के ‘हस्ताक्षर’ देख संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।