सीएम केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में साबित किया बहुमत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 'आप' सरकार ने शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। केजरीवाल ने कहा, "विश्वास प्रस्ताव की ज़रूरत थी...क्योंकि बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही थी।" विश्वास मत से पहले केजरीवाल शराब नीति केस में ईडी के सामने पेश नहीं होने के मामले में कोर्ट के सामने वर्चुअली पेश हुए थे।