सीएम केजरीवाल ने कथित ज़मीन घोटाला केस में एलजी से की मुख्य सचिव को बर्खास्त करने की सिफारिश
बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित ज़मीन घोटाला मामले में सतर्कता मंत्री आतिशी द्वारा पेश की गई रिपोर्ट उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी है। इसमें मुख्य सचिव नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने व बर्खास्त करने की सिफारिश की गई। सीएम ने आतिशी को यह रिपोर्ट सीबीआई व ईडी को भेजने का निर्देश दिया।