सीएम गहलोत ने राजस्थान एचसी से 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है' बयान को लेकर मांगी माफी

राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है और वकील जो फैसला लिखकर लाते हैं, वही फैसला आता है' बयान को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली। मुख्यमंत्री ने कोर्ट से कहा, "मैंने पूर्व न्यायाधीशों के बयान के आधार पर अपनी बात कही थी।" मामले में अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी।

Load More