सीएम गहलोत ने राजस्थान में ₹139 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर ज़िले में ₹139 करोड़ की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क परिवहन, शिक्षा और ट्रैफिक पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के हर ज़िले में बहुआयामी विकास करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।