सीएम गहलोत ने शेयर किया जयपुर में बन रहे 'देश के सबसे ऊंचे मेडिकल टावर' का प्रस्तावित लुक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में बन रही नई 24 मंज़िला इमारत के प्रस्तावित लुक का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "राजस्थान में देश का सबसे ऊंचा मेडिकल टावर बन रहा है!" वीडियो के अनुसार, इसमें 6 ओपीडी, 34 जनरल वॉर्ड, 53 आईसीयू, 5 कैथ लैब और 3 ऑपरेशन थिएटर होंगे।