सीएम नीतीश अपने पद और फायदे के लिए कहीं भी जा सकते हैं: बिहार के बीजेपी सांसद

बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच सासाराम से बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद और फायदे के लिए कहीं भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "नीतीश जी को पद चाहिए इसलिए इतनी बैठकें चल रही हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, मुख्यमंत्री आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़कर एनडीए संग जा सकते हैं।

Load More