सीएम नीतीश ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, गिरिराज ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश माल्यार्पण करने कम आरजेडी और महागठबंधन को डराने ज़्यादा गए थे कि उन्हें संयोजक नहीं बनाया गया है।