सीएम बघेल ने अगले वित्त वर्ष से छत्तीसगढ़ के बेरोज़गारों को भत्ता देने का किया एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के बेरोज़गारों को अगले वित्तीय वर्ष से हर महीने बेरोज़गारी भत्ता दिए जाने समेत कई एलान किए। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिये 'छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग' का गठन किया जाएगा।" बकौल बघेल, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जाएगी।