सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्लैटफॉर्म बैन करने की मांग की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लैटफॉर्म/यूआरएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बघेल के मुताबिक, ऑनलाइन बेटिंग मामले में छत्तीसगढ़ में मार्च-2022 से अब तक 90 केस दर्ज कर 450 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल बघेल, विदेश से भी इसका संचालन हो रहा है।

Load More