सीएम बनना है अजित पवार का उद्देश्य: शरद पवार के एनसीपी चीफ पद छोड़ने पर शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने पर लिखा है कि शरद ने आनन-फानन में इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि वह भाषण लिखकर लाए थे। बकौल शिवसेना (यूबीटी), शरद के इस्तीफे के बाद अजित पवार का गुट अलग तैयारी में है क्योंकि अजित का अंतिम उद्देश्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना है।