सीएम बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे भजनलाल शर्मा, नंगे पैर की गांव की परिक्रमा

राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा सोमवार को पहली बार अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे और पूरे गांव की नंगे पैर परिक्रमा की। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर उनके माता-पिता ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी ग्राम से सरपंच के रूप में हुई थी।"

Load More