सीएम बनने के बाद पहले आदेश में मोहन यादव ने एमपी में अवैध लाउडस्पीकरों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले आदेश में राज्य में धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों पर गैर-कानूनी रूप से संचालित लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया। आदेश के अनुसार, ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों की त्वरित जांच के लिए हर ज़िले में उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा।

Load More