सीएम बनाने के लिए मांगे गए थे ₹2,500 करोड़: कर्नाटक के बीजेपी विधायक का दावा
कर्नाटक में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, "एक बार मुझसे कहा गया था कि ₹2,500 करोड़ देने पर मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।" उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी या जे.पी. नड्डा से मिलकर...टिकट दिलाने वाले चोरों पर भरोसा ना करें।" बकौल यतनाल, "उन्हें ₹2,500 करोड़ क्या लगते हैं?...टिकट के नाम पर कालाबाज़ारी करने वाली...कंपनियां घोटालेबाज़ हैं।"